Marudhara Today

अजमेर जिले में फॉस्टेक प्रशिक्षण हुआ संपन्न …

अजमेर जिले में फॉस्टेक प्रशिक्षण हुआ संपन्न …

अजमेर : 17 मार्च 2026

आज अजमेर जिले में डॉ .टी. शुभमंगला आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर के आदेशों पर तथा डॉ . ज्योत्सना रंगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के आदेशों की अनुपालना में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अजमेर जिले में विशेष फोस्टेक ट्रेनिंग के अंतर्गत किशनगढ़ में 560 व अजमेर में 650 कैंडिडेट ने भाग लिया जिसमें आमजन को शुद्ध आहार व उनके रख रखाव तथा हैल्थ हाइजिन के बारे में जानकारी दी गई । 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल फास्ट फूड से काफी बीमारियां फैल रही है उसका उपयोग कम करने व खाने में पौष्टिक आहार ज्यादा उपयोग करने हेतु समझाया गया साथ ही व्यापारियों व विभाग के कर्मचारी जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील में काम करने वाले फूड हैंडलर्स राजीविका अन्नपूर्णा रसोई में कार्यरत फूड वर्क्स सभी को भी सामान्य प्राथमिक टेस्ट जो घर पर किए जा सकते हैं जिससे बाहर से लाई हुए सामान शुद्ध है या नहीं उसके बारे में भी जानकारी सामान्य टेस्ट किए जाने के तरीके की बुकलेट भी सभी को वितरित की गई, साथ ही नमक चीनी तेल अपने खाने में कम मात्रा में उपयोग करने हेतु समझाया गया जिनके कारण मधुमेह रोग उच्च रक्तचाप हृदय रोग के शिकार हो रहे हैं ।

कचोरी पकौड़ी निर्माता को भी समझाया गया तेल को बार-बार में गर्म करने से उसमें ट्रांसफेट की मात्रा बढ़ जाती है जो हृदय रोग का कारण होती है इसलिए तेल में गाढ़ापन होते ही उसे बदल लिया जाए जिससे काफी बीमारियों पर कंट्रोल किया जा सकता है साथ ही साथ ही फोर्टिफिकेशन के बारे में भी समझाया गया दूध चावल तेल इत्यादि जो फोर्टीफाइड आते हैं उन्हीं को ही अपन उपयोग में ले। 

यह प्रशिक्षण इंद्रप्रस्थ एजेंसी की ट्रेनर रजनी द्वारा मौके पर दी गई । इस प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय मोयल,राजेश कुमार त्रिपाठी, आनंद चौधरी व राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे ।

Exit mobile version