अजमेर में वाहन रैली व ध्वजारोहण के साथ श्री अग्रसेन जयंती समारोह का आगाज
Mohit Jain
अजमेर में वाहन रैली व ध्वजारोहण के साथ श्री अग्रसेन जयंती समारोह का आगाज
अजमेर : 2 अक्टुबर 2026
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के पहले दिन वाहन रैली निकाली गयी व ध्वजरोहण के साथ 12 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारम्भ हुआ ।
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि वाहन रैली सीताराम बाजार से प्रारंभ होकर, लाल कोठी, पड़ाव, मदार गेट, गाँधी बाजार जी पी ओ, चूड़ी बाजार, गोल प्याऊ, नया बाजार, आगरा गेट, जयपुर रोड़,अग्रसेन सर्किल होते हुए अग्रवाल पाठशाला भवन पहुंची, रैली में सैकड़ो की संख्या में युवा वर्ग व मातृशक्ति ने भाग लिया सभी अपने-अपने वाहनों पर अग्रबंधु महाराजा अग्रसेन जी की जयकार के नारे लगाते हुए चल रहे थे, रैली में शामिल युवाओं व समाज बंधुओं ने भगवा टीशर्ट पहन रखी थी वहीं महिलाओं ने भगवा साफे पहन रखे थे ।
विज्ञापन
रैली के आगे बच्चे साइकिल पर सवार पर्यावरण बचाओ का संदेश दे रहे थे रैली के आगे जीप में महाराजा अग्रसेन जी का चित्र लगा हुआ था जिसके साथ भजन गाते हुए अग्रबंधु चल रहे थे रैली में ईवी स्कूटर और चार पहिये के वाहन सेकडों की संख्या में शामिल थे रैली में शामिल समाज बंधुओं का जगह जगह पुष्पवर्षा, पेय पदार्थ व अल्पाहार वितरित कर स्वागत किया गया ।
रैली को प्रसिद्ध समाज सेवी महेंद्र कुमार रामकिशोर भेरुंदिया, अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, सीताराम गोयल व गोपाल गोयल काँच वाले ने झंडी दिखाकर रवाना किया तत्पश्चात स्कूल प्रांगण में समाजसेवी अंकुल गोयल के मुख्य आतिथ्य में धवजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, मुख्य संयोजक अशोक पंसारी ने जयन्ती के 12 दिवसीय कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी व आभार प्रकट किया कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान अग्रसेन जी के मन्दिर में पूजा अर्चना की गयी अध्यक्षता पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल ने की मुख्य अतिथि अंकुल गोयल व महेंद्र कुमार रामकिशोर भेरुंदिया ने समाज में एकता पर जोर दिया । सभी कार्यक्रमों में समाज के सीताराम गोयल, गोपाल गोयल कांच वाले, अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शंकर लाल बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका, राजेंद्र मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील गोयल, मनीष गोयल, दीपक एरण, विनय मंगल, मनील गर्ग, आदित्य गर्ग, गोविंद प्रसाद गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, वर्षा फतहपुरिया, अशोक गोयल, अनिल गोयल, अजय अग्रवाल, रामावतार गोंद वाले, अनिल गर्ग, प्रदीप बंसल, दिनेश जैन, अमित डाणी, रजत गुप्ता, जय गोयल, राजेंद्र मंगल, सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया ।