Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर में विवेकानंद केंद्र द्वारा विभिन्न स्थानों पर निशुल्क योग कक्षाओं का...

अजमेर में विवेकानंद केंद्र द्वारा विभिन्न स्थानों पर निशुल्क योग कक्षाओं का संचालन

“अजमेर में योग से स्वास्थ्य का संकल्प”

विवेकानंद केंद्र द्वारा विभिन्न स्थानों पर निशुल्क योग कक्षाओं का नियमित संचालन

अजमेर : 28 मार्च 2026

 विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की अजमेर शाखा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से निशुल्क योग कक्षाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन कक्षाओं का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का प्रसार करना है।

केंद्र के तत्वावधान में आदर्श नगर सिंधी मंदिर (प्रातः 5:30–6:30), सात पिपली बालाजी मंदिर के पास श्रीराम टावर (प्रातः 6:00–7:00), नई डिस्पेंसरी गुलाबबाड़ी (प्रातः 5:30–6:30), नाका मदार आईसीआईसीआई बैंक बेसमेंट (प्रातः 5:45–6:45), विधायक कार्यालय विक्रम मार्ग (प्रातः 6:00–7:00), आदर्श नगर गांधी भवन उद्यान (सायं 6:00–7:00), रामकृष्ण विस्तार स्थित छत्रपति शिवाजी उद्यान (प्रातः 5:45–6:45) तथा महेश वाटिका बी.के. कॉलोनी (प्रातः 6:00–7:00) में योगाभ्यास कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन योग कक्षाओं में अष्टांग योग पद्धति पर आधारित शिथिलीकरण अभ्यास, सूक्ष्म व्यायाम, श्वसन अभ्यास, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की प्रक्रियाएं सिखाई जाती हैं। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन की दिशा में प्रेरित किया जाता है।

विशेष बात यह है कि ये सभी कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं तथा इनमें महिला एवं पुरुष दोनों ही भाग ले सकते हैं। योगाभ्यास हेतु प्रतिभागियों को अपना योग मैट अथवा दरी साथ लाना आवश्यक है।

यह जानकारी केंद्र के प्रांत कार्य पद्धति प्रमुख डॉ. स्वतंत्र शर्मा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं अनुशासन भी विकसित होता है। विवेकानंद केंद्र ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन योग कक्षाओं से जुड़कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular