Marudhara Today

आगामी त्योहारों को लेकर नसीराबाद सिटी थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित

आगामी त्योहारों को लेकर नसीराबाद सिटी थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित

 कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 

नसीराबाद: 16 जुलाई 2026

 

( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

 आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को नसीराबाद सिटी थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केकड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव तथा नवनियुक्त सिटी थाना प्रभारी करण सिंह ने सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा साखियों एवं सीनियर सिटीजन (सैलरी) मेंबर्स के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ते नशे के मामलों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचें। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय गॉड अधिवक्ता नवाब कुरैशी मुख्तियार कुरैशी असलम खान जिला सचिव कांग्रेस ओम जी प्रजापत व रोटरी क्लब के विजय मेहरा वर्तिका सिंगल भावना नहलानी व अन्य सदस्य मौजूद रहे

Exit mobile version