Marudhara Today

झड़वासा चौकी के निकट हादसा, खड़े टेलर में घुसी बाइक, युवक गंभीर घायल

झड़वासा चौकी के निकट हादसा, खड़े टेलर में घुसी बाइक, युवक गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर

 

नसीराबाद : 24 सितंबर 2026
(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 

झड़वासा चौकी के निकट सड़क किनारे खड़े टेलर में एक बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार कुशलपुरा, मसूदा निवासी रामप्रसाद बेरवा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके सिर और मुंह पर गहरी चोटें आईं है। जानकारी के अनुसार रामप्रसाद बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान झड़वासा चौकी के निकट सड़क किनारे खड़े टेलर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद झड़वासा निवासी समाजसेवक राजपाल गुर्जर ने घायल को अपनी गाड़ी से राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद पहुंचाया।

घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी मिलने पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार और नगर पालिका उपाध्यक्ष धनराज मेहरा भी अस्पताल पहुंचे तथा घायल के उपचार की जानकारी ली।

विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने रामप्रसाद का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से अजमेर रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version