Marudhara Today

नसीराबाद राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में 132 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

 

नसीराबाद राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में 132 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

नसीराबाद : 26 सितंबर 2026
( निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )

 

श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा के सहयोग से राजकीय चिकित्सालय नसीराबाद की मेडिकल टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।

चिकित्सा शिविर में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ का वजन, ऊंचाई, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। जिन विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन एवं वजन सामान्य स्तर से कम पाया गया, उन्हें राजकीय चिकित्सालय से आयरन एवं कैल्शियम की दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में कुल 132 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्थापित नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तहत विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रंजना अग्रवाल ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय नसीराबाद की चिकित्सक डॉ. शगुफ्ता ने विद्यार्थियों को यूनानी चिकित्सा पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. शगुफ्ता ने स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Exit mobile version