पुष्कर में सेन समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
अजमेर : 23 जनवरी 2026
पुष्कर अखिल भारतीय सेन समाज संस्था, पुष्कर के तत्वावधान में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन राम स्नेही वाटिका, पुष्कर रोड, अजमेर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में चार जोड़ों का विवाह एवं एक तुलसी विवाह निःशुल्क संपन्न कराया गया। संस्था के अध्यक्ष सज्जन किशोर सिंह सेन (देव नगर) ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में कम खर्च में विवाह को प्रोत्साहित करना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अनावश्यक बोझ न पड़े।
उन्होंने बताया कि संस्था इसी उद्देश्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है और यह आयोजन उसी श्रृंखला का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन रहा। विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री 1008 नारायण नाथ जी महाराज (जस्सा नाथ जी धूणी, रासमंडी), राष्ट्रीय गो रक्षक संत दयालपुरी जी महाराज (बाड़मेर) एवं महंत मोहन नाथ जी महाराज (श्री मंदिर, जालौर) रहे। संत-महात्माओं ने सादगीपूर्ण विवाह, सामाजिक एकता एवं सेवा भावना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें अशोक सेन (डुकवाल), घीसूलाल सेन, दयालराम थांवला, अमरचंद पीसागन, शंकर बाबरा, मनीष सेन (अजमेर), सरवन कोरी, संजय (अजमेर), चेतन सेन, चेतन चावंडिया, हेमंत सेन (चावंडिया), विष्णुनाथ , सुरेश (गोबिंदगढ़), सुरेश (बांदनवाड़ा), दिलीप (मोरवाल), प्रकाश, कैलाश (कवंलाई), अनिल (बस्सी), मानिकचंद (रास), रोहित तंबोली, पवन सेन (अजमेर) सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन सफल विवाह संपन्न होने एवं समाज में सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।
