भामाशाह पर्यावरण प्रेमी किशोर मल खीमावत ने निःशुल्क 100 पौधे किये वितरण
भारतीय जनता पार्टी ने की पहल, हरा भरा बने हमारा राजस्थान
(जवाली/पाली से संवाददाता अजय कुमार जैन की रिपोर्ट)
पाली : 22 जुलाई 2025
जवाली ,रानी ,ढारिया – भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय वन एवं पर्यावरण जन अभियान के अंतर्गत, राज राजेन्द्र बसंती देवी किशोरमल खीमावत ट्रस्ट, रानी की ओर से 100 नीम के पौधे निशुल्क प्रदान किए गए।
इन पौधों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा के नेतृत्व में बिजोवा मण्डल उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, अमृत मेघवाल, विक्रम हीरागर, धन्नाराम, मीरा देवासी, रुकमा चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण मातृशक्ति ने गोद लिया और उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया।
सभी ने एक स्वर में ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु दिए गए नि:शुल्क पौधों के लिए खीमावत ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।
जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।सभी को इससे जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देना चाहिए।
भामाशाह पर्यावरण प्रेमी किशोर मल खीमावत ने निःशुल्क 100 पौधे किये वितरण

Oplus_0
