Marudhara Today

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

जन-जन के विश्वास का केंद्र बने मंत्री सुरेश सिंह रावत

जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, रामनवमी पर लिया प्रभु आशीर्वाद

पुष्कर/अजमेर : 26 मार्च

 

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज पुष्कर स्थित आरटीडीसी होटल सरोवर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आमजन, किसान, युवा एवं महिला प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मंत्री रावत के सामने रखी , मंत्री रावत ने प्रत्येक परिवाद को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए कहा कि “राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी”।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

इस अवसर पर मंत्री रावत ने कहा कि “जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास का सेतु है। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक की आवाज सरकार तक पहुंचे और उसका समाधान समयबद्ध रूप से हो।”

इसके पश्चात रामनवमी के अवसर पर मंत्री रावत ने पुष्कर स्थित रघुनाथ शाह जी के मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मंत्री रावत ने इस दौरान क्षेत्र के विकास, जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version