Tuesday, June 9, 2026
spot_img
Homeअजमेरराजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में पहली बार थायरॉइड गांठ की जटिल सर्जरी

राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में पहली बार थायरॉइड गांठ की जटिल सर्जरी

राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में पहली बार थायरॉइड गांठ की जटिल सर्जरी

 एक ही दिन में तीन सफल ऑपरेशन

अजमेर : 9 जून: 2026

अजमेर शहर के आदर्श नगर स्थित राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। चिकित्सालय में पहली बार थायरॉइड ग्रंथि की गांठ (थायरॉइड नोड्यूल) की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। विशेष बात यह रही कि एक ही दिन में तीन मरीजों का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सालय ने नई उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमावत ने बताया कि सिथालिया (मसूदा) निवासी 44 वर्षीय ताहिली देवी, हाथी भाटा निवासी 52 वर्षीय किशन तथा भूडोल निवासी 29 वर्षीय जनता ने गले में सूजन एवं दर्द की शिकायत के चलते चिकित्सालय में परामर्श लिया था। सोनोग्राफी एवं अन्य आवश्यक जांचों के बाद तीनों मरीजों के थायरॉइड ग्रंथि में गांठ होने की पुष्टि हुई, जिसके पश्चात सर्जरी की सलाह दी गई।

चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. गोकुल चंद मीणा के निर्देशन में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमावत, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राजीव जैन एवं डॉ. भूपेन्द्र सोनी तथा उनकी टीम ने तीनों मरीजों का सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान निकाली गई गांठों को बायोप्सी जांच हेतु जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

ऑपरेशन थियेटर में नर्सिंग ऑफिसर प्रथम अनिता मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर अभिषेक त्रिपाठी, नरेश कुमार, रूबिया, अलोईसा, आशुतोष तथा वार्ड बॉय भागचंद रावत एवं जीतू सहित समस्त ओटी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऑपरेशन के पश्चात मरीजों को वार्ड में स्थानांतरित किया गया, जहां वार्ड प्रभारी मेटिल्डा रावत के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा मरीजों की निरंतर देखभाल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल के प्रयासों से चिकित्सालय में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर एवं एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की स्थापना हुई है। इसी सुविधा के कारण इस प्रकार की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देना संभव हो पाया। चिकित्सालय में थायरॉइड गांठ की यह पहली जटिल सर्जरी है, जो भविष्य में क्षेत्रीय मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular