राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता KPL का मिशन कंपाउंड मैदान में हुआ समापन
Mohit Jain
KPL सीजन-5 में जयपुर पैंथर बनी विजेता
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मिशन कंपाउंड मैदान में हुआ समापन
नसीराबाद : 05 अक्टूबर 2026
(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)
नसीराबाद में खटीक समाज की ओर से मिशन कंपाउंड मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता KPL सीजन-5 का सोमवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से खटीक समाज की 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव चौधरी एवं उपाध्यक्ष धनराज मेहरा सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। चार दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में जयपुर पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जोधपुर रॉयल्स उपविजेता रही। समापन समारोह में अखिल भारतीय खटीक समाज के पदाधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विजेता जयपुर पैंथर को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपए, जबकि उपविजेता जोधपुर रॉयल्स को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार उदय टॉक को दिया गया।
समापन समारोह में अखिल भारतीय खटीक समाज के पदाधिकारियों सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर समाजजनों ने आयोजन समिति का आभार जताया।