Marudhara Today

रेलवे यूनियन का 22 वाँ रक्तदान शिविर आयोजित

रेलवे यूनियन का 22 वाँ रक्तदान शिविर आयोजित

1192 यूनियन रक्तदान का नया रिकार्ड

 

अजमेर : 16 जुलाई 2026

 

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन, के 22वें रक्तदान शिविर में 1192 यूनिट रक्तदान का नया रिकार्ड बनाया है, गत वर्ष 1068 यूनिट रक्तदान हुआ था।

यूनियन के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष मोहन चेलानी ने बताया कि लायन्स क्लब अजमेर प्रिमियम एवं एक निजी स्कूल के सहयोग से रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मण्डल रेल प्रबन्धक राजू भूतड़ा ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के महासचिव मुकेश माथुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम रंजन ठाकुर, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मेघा गोदारा देव, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी अरविन्द कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अजीत सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन

यूनियन के मण्डल अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं सहायक महामंत्री जगदीश सिंह ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, जनाना अस्पताल, मित्तल अस्पताल, त्रिवेणी ब्लड बैंक, नवजीवन ब्लड बैंक, राजधानी ब्लड बैंक जयपुर और गुरूकुल ब्लड बैंक को 636 यूनिट, गीताजंलि अस्पताल उदयपुर को 205 यूनिट, ट्रोमा सेन्टर आबूरोड को 333 यूनिट राजकीय अस्पताल डूंगरपुर को 18 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया।

यूनियन के कोषाध्यक्ष विपुल सक्सैना, गजानन्द मावर ने बताया कि रक्तदान शिविर में 1261 रक्तदाताओं ने पंजीकरण करवाया एवं चिकित्सा जाँच के बाद 1192 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में 28 महिलाओं ने और 207 रक्तदाताओं ने प्रथम बार रक्तदान किया। 

750 पौधों को वितरण

 नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के 22वें रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को 750 पौधों का वितरण करके ’’एक पेड माँ के नाम’’ अभियान को आगे बढाया। अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान प्रमाण पत्र एंव पौधे के साथ सेल्फी पोईन्ट पर सेल्फी ली।

यूनियन के रक्तदान शिविर में पुष्पेन्द्र चौधरी कमलेश शर्मा, अरविन्द यादव, बलदेव सिंह, राजीव सैन, रमेश निम्बेडिया, गौरव मेहरा, अतुल विश्वा, संजीव अरोडा, महेश चौधरी, वीरेश शर्मा, प्रवीण नाम्बियार, सी.पी. शर्मा, दिनेश महरिया, संजय चतुर्वेदी, नेहा गुर्जर, श्वेता हैरिस, दीप्ति शर्मा, अनुराधा, भावना वर्मा, कुशलेश, तृप्ति, उषा जैन, लॉयन विनोद गुप्ता, लॉयन अनिल उपाध्याय, लॉयन वन्दना गोयल, लॉयन सुबोध गर्ग, लॉयन मुकेश कर्नावट का सहयोग रहा।

Exit mobile version