Marudhara Today

विश्वविद्यालय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई

विश्वविद्यालय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई

 

अजमेर : 1 सितंबर 2026

 

महार्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की भूमि पर अतिथि गृह से जयपुर रोड तक विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध आज अजमेर प्रशासन के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अजमेर जिला प्रशासन के सहयोग से संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए विश्वविद्यालय भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्यों को रुकवाया गया। इस दौरान निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट एवं सख्त हिदायत दी गई कि जब तक विधि सम्मत प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक विश्वविद्यालय भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाए।

कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित निर्माणकर्ताओं को अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा भविष्य में बिना सक्षम अनुमति अथवा विधिक प्रक्रिया का पालन किए किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान अजमेर तहसील प्रशासन, सिविल लाइन थाना पुलिस तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की भूमि, संपत्ति एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा तथा अतिक्रमण से संरक्षण के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। विश्वविद्यालय की भूमि पर किसी भी प्रकार के अनधिकृत कब्जे अथवा अवैध निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version