संपत सांखला का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत
Mohit Jain
संपत सांखला का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सांखला
अजमेर : 20 मई 2026
अजमेर के पूर्व उपमहापौर संपत सांखला को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के ओबीसी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभचिंतकों, मित्र मंडली एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर माला, साफा एवं सम्मान कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संपत सांखला ने भाजपा संगठन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत सहित अजमेर के समस्त भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने एवं आगामी पंचायत व निकाय चुनावों में राजस्थान के ओबीसी वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
एडवाइजरी
इस दौरान स्वागत करने वालों में कवल प्रकाश किशनानी, प्रो. अरविंद पारीक,डॉ. राजू शर्मा, मुकेश खींची, शैलेंद्र सिंह परमार, दुर्गाप्रसाद, रामस्वरूप कुड़ी, अशोक सोनी, देवदत्त डाबरा, हेमलता डाबरा, पदमसिंह चौहान, रणजीत सिंह चौधरी, गोरधन गुर्जर, राजकुमार मौर्य, भानू प्रताप चौहान, राजीव शर्मा, अंशु शर्मा, जितेंद्र सिंह परमार, मीनाक्षी असावा, विजयलक्ष्मी सुंदर प्रजापत, शमशुद्दीन, सुनीता कंवर, अविनाश भाटी, सतीश कुमार, विनीत सक्सेना एवं आशीष शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।