Marudhara Today

हरित पाठशाला कार्यक्रम के तहत 900 पौधों का वितरण

हरित पाठशाला कार्यक्रम के तहत 900 पौधों का वितरण

 विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नसीराबाद : 30 जुलाई 2026

 

( निखिल गुर्जर )

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न्यारा में हरित पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पौधरोपण के लिए 900 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन खोरवाल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष हरित पाठशाला कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पौधे वितरित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक विद्यार्थी एवं शिक्षक को छह-छह पौधे दिए गए हैं तथा उनकी उचित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्होंने सभी से पौधों की नियमित देखरेख कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता विमल कांत शर्मा, अभिषेक, अल्फ्रेड, लाजवंती, मनीषा, बीना गोयल, रेणु गुर्जर, शिवशंकर शर्मा, सुरेंद्र कासलीवाल, रामकरण गुर्जर, पारसमल जाट, राधाकिशन बैरवा, प्रवीण खींचड़, श्रवण जाट, ओमप्रकाश वैष्णव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधरोपण करने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Exit mobile version