भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में अजमेर शहर से रमेश सोनी और अजमेर देहात से जीतमल प्रजापत के जिलाध्यक्ष निर्वाचित करने की घोषणा
भाजपा में बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक कार्यकर्ता को मिलती है सर्वोच्च प्राथमिकता : भागीरथ चौधरी
अजमेर, 25 जनवरी 2025
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत शनिवार को भाजपा कार्यालय, अजमेर में आयोजित निर्वाचन बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में अजमेर शहर से रमेश सोनी एवं अजमेर देहात से जीतमल प्रजापत को जिलाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दोनों नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को उनके महत्वपूर्ण दायित्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, अजमेर शहर निर्वाचन अधिकारी प्रसंद चंद मेहता, अजमेर देहात निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र भार्गव, स्थानीय विधायकगण, भाजपा के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के अजमेर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा संगठन महापर्व के इस महत्वपूर्ण अवसर पर रमेश सोनी और जीतमल प्रजापत को जिलाध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। यह चयन न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए नई ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक होगा। भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां एक सामान्य मेहनती कार्यकर्ता भी बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक निर्वाचित हो सकता है।