Monday, March 16, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर स्टेशन पर सुरक्षा कारणों से एस्केलेटर व सीढ़ियों से प्रवेश बंद

अजमेर स्टेशन पर सुरक्षा कारणों से एस्केलेटर व सीढ़ियों से प्रवेश बंद

अजमेर स्टेशन पर सुरक्षा कारणों से फूड प्लाजा के पास के एस्केलेटर व सीढ़ियों से प्रवेश बंद

*************************

अजमेर : 19 फरवरी 2026

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा व आवागमन को व्यवस्थित रखने के मद्देनजर अजमेर स्टेशन के फूड प्लाजा के पास (दौराई एंड) की ओर स्थित एस्केलेटर व सीढियों से प्रवेश को आगामी दिनांक 22 फरवरी 2026 से स्टेशन पर प्रवेश हेतु बंद किया जा रहा है यद्यपि यात्री इन एस्केलेटर व सीढ़ियों को स्टेशन से निकासी के समय उपयोग में ले सकेंगे। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अजमेर स्टेशन पर स्थित इस एस्केलेटर में अप दिशा के एस्केलेटर को बंद किया जाकर दोनों एस्केलेटर मूवमेंट का केवल डाउन साइड में निकास के लिए रखा जाएगा साथ ही सीढ़ियों पर प्रवेश को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा ताकि अनाधिकृत प्रवेश न हो।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है ताकि कोई भी यात्री अपने सामान के साथ बिना स्कैनिंग के स्टेशन पर प्रवेश न कर सके। एस्केलेटर से सीधे प्लेटफार्म पर उतरने की बजाय अब यात्रियों को प्रथम श्रेणी अथवा द्वितीय श्रेणी प्रवेश द्वार पर स्थित लगेज स्कैनर पर स्कैनिंग के पश्चात ही स्टेशन पर प्रवेश मिल सकेगा इससे यात्रियों की सुरक्षा और पुख्ता होगी और यात्रियों का आवागमन भी सुगम होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular