Thursday, November 20, 2025
spot_img
Homeअजमेरआज भाजपा अपने विचारों व कार्य के आधार पर दुनिया की सबसे...

आज भाजपा अपने विचारों व कार्य के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई-भूतड़ा

सदस्यता अभियान हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है – भूतड़ा

मोदी जी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में भारत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है -भूतड़ा

 

अजमेर :  28 सितंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के ज़िलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने ज़िले की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश में अजमेर देहात ने श्रेष्ठ कार्य किया है किंतु अभी हमें ओर श्रेष्ठ कार्य करने की आवश्यकता है क्यों की हमने विपक्ष में रहते हुए हर कार्य में प्रदेश में अग्रिम रहे चाहे कोराना के कालखंड में सेवा कार्य हो या आंदोलन हो या संगठन कार्य हो।अत सदस्यता अभियान में भी ऐतिहासिक कार्य करना है।

भूतड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान हमारी कार्य पधति का हिस्सा है जिस में हम केवल सदस्य ही नहीं बनाते है बल्कि अपने विचारों से जोड़ते हुए परिवार का हिस्सा बनाते है आज भाजपा अपने विचारों व कार्य के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है आज देश में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो अपने विचारों पर टीक कर आगे बढ़ी है आज मोदी जी के नेतृत्व में अपने वायदों को पूरा करते हुए संपूर्ण विश्व में भारत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है अत हमें अपनी उपलब्धियों को लेकर घर घर तक पहुँचा कर उन्हें भाजपा सदस्य बनाना है।

भूतड़ा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि साधारण सदस्यता अभियान 15अक्तूबर तक चलेगा।15 अक्तूबर से पूर्व तीन महा अभियान रहेंगे जिस में 29 सितंबर को मन की बात सुनने के बाद घर घर तक,5 व 6 अक्तूबर को सभी जनप्रतिनिधि व संगठन घर घर तक पहुचंगे तो 14,15 अक्तूबर को अंतिम विशेष महा अभियान रहेगा इस के अलावा 2 अक्तूबर को किसान,सैनिक व स्वछता से जुड़े बंधुओं को जोड़ने का विशेष दिवस रहेगा।इस के मध्य ने विशेष वर्ग की जोड़ने हेतु बूथ, बस्ती, ऐसोशियसन, कोचिंग सेंटर, डॉक्टर व अधिवक्ता बंधुओं को जोड़ने के विशेष दिवस रहेंगे।

बैठक में ज़िला सयोजक मेहंद्र सिंह मझेवाला,पवन जैन,शक्ति सिंह रावत,जीत मल प्रजापत,रायचंद बागड़ी,मो हारून, भँवर लाल बुला, अर्जुन नलिया,मुकेश कुंवर,कैलाश गुजर,सुरजीत सिंह रावत,नरेंद्र सिंह रावत,जितेंद्र कावड़िया,सरिता गैना, प्रदीप सिंह भदोरिया सहित अनेक बंधुओं ने सदस्यता अभियान की गति बढ़ाने हेतु सुझाव दिये।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular