Sunday, March 30, 2025
spot_img
Homeअजमेरआर्या अस्पताल में कुशलक्षेम पूछने के लिए आए गृह राज्य मंत्री

आर्या अस्पताल में कुशलक्षेम पूछने के लिए आए गृह राज्य मंत्री

राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम व देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना और पूर्व विधायक मानसिंह आज अजमेर के आर्या अस्पताल में भर्ती देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश के पिता गोविंद भड़ाना की कुशलक्षेम पूछने आए।

 

आर्या अस्पताल प्रशासक धर्मेन्द्र मेहरा ने गृह राज्य मंत्री और साथ आए मंत्रियों का स्वागत किया। डॉ. शंकर चौधरी ने भड़ाना के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी।

गृह मंत्री जवाहर सिंह ने अस्पताल की व्यवस्था व उपचार की प्रशंसा की।

भड़ाना ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं जैसे MRI आदि को सराहा।

डॉ सूर्य प्रकाश चौधरी से लंबे समय से उपचाररत भड़ाना के पिता ने अस्पताल व डॉ. सूर्य प्रकाश चौधरी में विश्वास व्यक्त किया और मंत्री ने उनको आर्या अस्पताल में भर्ती कराया।

पूर्व विधायक मानसिह ने अस्पताल के कर्मचारियों के सेवा भाव की तारीफ की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्ग सिंह, क्रिस्चियन गंज पुलिस अधिकारी अरविंद सिंह चारण व भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मंत्री जवाहर सिंह का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular