Sunday, February 23, 2025
spot_img
Homeअजमेरउच्च सुरक्षा कारागृह, अपना घर वृद्धाश्रम एवं जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम...

उच्च सुरक्षा कारागृह, अपना घर वृद्धाश्रम एवं जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम का किया गया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजमेर के सचिव  महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा बुधवार को अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के तहत अपना घर वृद्धाश्रम एवं जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में अपना घर वृद्धाश्रम में निरीक्षण के दौरान में कुल 35 वृद्धजन एवं जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम में कुल 19 वृद्धजन आवासरत है।

सचिव  ढ़ाबी ने निरीक्षण के दौरान संस्था में स्टाफ की स्थिति, वृद्धजन को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फस्र्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने- बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजन के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। साथ ही अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदान, आर्थिक सहायता एवं पेंशन आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने रालसा व नालसा योजनाओं के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।

सचिव  ढ़ाबी द्वारा उच्च सुरक्षा कारागृह अजमेर का औचक निरीक्षण किया गया। कारागृह में कुल 202 बंदी मौजूद हैं। उन्होंने बंदियाें से मुलाकात कर वार्ता की एवं उनके न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में विजिटर्स कमरे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बैरकों की सफाई, भोजन सारणी, दैनिक दिनचर्या चार्ट एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने रसोई की सफाई व्यवस्था, पीने के साफ पानी की व्यवस्था एवं सीवरेज सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में स्टाफ की स्थिति, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फस्र्ट एड बॉक्स, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, शौचालय की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा चिकित्सक विजिट एवं स्थायी चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मी भी उपस्थित है। कारागृह में बंदियों को कम्प्यूटर में पेंटिंग, टाईपिंग का कार्य तथा कुर्सी बुनाई भी सिखाया जा रहा था। कारागृह में अग्निशमन यंत्र, सुझाव व शिकायत पेटी का जायजा लिया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular