Sunday, February 23, 2025
spot_img
Homeअजमेरउपखण्ड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

उपखण्ड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने ली वीसी के माध्यम से बैठक

उपखण्ड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश

उपखण्ड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में जिला कलक्टर लोक बन्धु ने विभिन्न विषयों के संबंध में निर्देश प्रदान किए।

अजमेर, 11 सितम्बर

जिला कलक्टर  लोकबन्धु ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। इनकी पूर्व तैयारी कर लें। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के मध्य आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वच्छता की भागीदारी, सम्पूर्ण स्वच्छता एवं सफाई मित्रा सुरक्षा शिविरों के आयोजन जैसी गतिविधियां सम्पादित होगी। आगामी 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की गतिविधियों का आयोजन जिला स्तर की तर्ज पर ही नगरीय निकायों एवं स्थानीय ग्रामीण निकायों पर भी होंगे। इसके लिए निर्धारित कलेण्डर के अनुसार कार्य करें। अभियान की उपखण्ड एवं ब्लॉक स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें जन भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आगामी 14 सितम्बर को राजस्थान जल महोत्सव-2024 का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर के साथ-साथ समस्त पंचायत समितियों में स्थित जल स्त्रोतों पर से आयोजन होंगे। पंचायत समिति पीसांगन के लिए गोविन्दगढ़, श्रीनगर के लिए रामसर, सिलोरा के लिए रणसमन्द नया गांव तथा अरांई के लिए कोडिया सागर का चयन किया गया है। इस प्रकार के आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसमें जन प्रतिनिधियों, महिलाओं तथा आमजन की अधिकतम सहभागिता रहे। मंदिरों से निकलने वाली शोभा यात्राओं के साथ भी समन्वय तथा उपादेयता सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए जल तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण की शपथ दिलवाई जाएगी। इस दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि घुमन्तु, अर्द्ध घुमन्तु एवं विमुक्त परिवारों को पट्टा वितरण अभियान के लिए आवेदन समस्त परिवारों के लिए जाएं। उनमें से पात्रा परिवारों का चिन्हीकरण कर दस्तावेज पूर्ण कराएं। आबादी क्षेत्रा के नियमों के अनुसार भूमि का चिन्हीकरण करें। अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होने पर प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भिजवाएं। अभियान के दौरान इस वर्ग के व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्रा भी जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जाति प्रमाण-पत्रा बनाने की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी आवास योजना से संबंधित कार्यक्रम 15 सितम्बर को आयोजित होगा। इसके लिए पात्रा परिवारों का पंजीकरण कर स्वीकृति जारी करने की कार्यवाही करें। अपात्रा व्यक्तियों के नाम सूची में से विलोपित करने का कार्य भी किया जाए। जिले के शत-प्रतिशत पात्रा परिवारों का पंजीकरण आज ही पूर्ण कराएं। इसके लिए अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था करें। ग्राम पंचायतवार पंजीकरण एवं स्वीकृति के कार्य की समीक्षा कर कार्य की गति बढ़ाएं। इस कार्य में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अभिषेक खन्ना, नगर निगम के आयुक्त  देशल दान, अतिरिक्त जिला कलक्टर  गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं ज्योति ककवानी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular