Tuesday, February 24, 2026
spot_img
Homeअजमेरओखा-देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रेलसेवा का रायवाला, मोतीचूर एवं ज्वालापुर स्टेशनों पर ठहराव दिनांक...

ओखा-देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रेलसेवा का रायवाला, मोतीचूर एवं ज्वालापुर स्टेशनों पर ठहराव दिनांक 22.07.24 से 03.08.24 तक 02 मिनट का करेगी ठहराव

रेलवे द्वारा कंवर मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा हेतु ओखा-देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रेलसेवा का दिनांक 22.07.24 से 03.08.24 तक रायवाला, मोतीचूर एवं ज्वालापुर स्टेशनों पर 02 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19565, ओखा-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.07.24 से 03.08.24 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 15.53 बजे आगमन व 15.55 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 17.00 बजे आगमन व 17.02 बजे प्रस्थान एवं रायवाला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन व 17.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.07.24 से 03.08.24 तक रायवाला स्टेशन पर 07.08 बजे आगमन व 07.10 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 07.24 बजे आगमन व 07.26 बजे प्रस्थान एवं ज्वालापुर स्टेशन पर 07.52 बजे आगमन व 07.54 बजे प्रस्थान करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular