Marudhara Today

कचरा पात्र के पास दो दिन से बेसुध पड़ा था व्यक्ति, पीएमओ ने दिखाई मानवता

कचरा पात्र के पास दो दिन से बेसुध पड़ा था व्यक्ति, पीएमओ ने दिखाई मानवता

नसीराबाद : 05 सितंबर 2026
( निखिल गुर्जर )

 

राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद के बाहर कचरा पात्र के पास पिछले दो दिनों से एक व्यक्ति लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आने पर राहगीरों ने उसे देखा। पास जाकर जांच करने पर व्यक्ति के जीवित होने की जानकारी सामने आई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सुरेंद्र गोठवाल ने मरुधरा टुडे के संवाददाता निखिल गुर्जर को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही संवाददाता निखिल गुर्जर मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की स्थिति देखकर राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनायक गौड़ को सूचना दी। पीएमओ ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा

चिकित्सालय टीम ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए व्यक्ति को नहलाया तथा चाय-बिस्कुट खिलाए। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। व्यक्ति ने अपना नाम शैतान पुत्र राधेश्याम, निवासी सराधना 12 मिल बताया।

पीएमओ डॉ. विनायक गौड़ ने तत्परता दिखाते हुए उसे बस में बैठाकर उसके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान भंवर खान, अंजना, गजेंद्र, कृष्ण कुमार, लता, रवि एवं इवान सहित अस्पताल टीम ने सहयोग किया।

पीएमओ ने निखिल गुर्जर का जताया आभार

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनायक गौड़ ने इस पूरे मामले की जानकारी अस्पताल तक पहुंचाने और समय पर सूचना देने के लिए मरुधरा टुडे के संवाददाता निखिल गुर्जर का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से बेसुध हालत में मिले व्यक्ति की मदद की जा सकी

अस्पताल प्रशासन की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। राहगीरों की सूचना, पत्रकार की तत्परता और चिकित्सालय टीम की संवेदनशीलता के चलते व्यक्ति को समय पर मदद मिल सकी और वह अपने परिजनों तक पहुंच पाया।

Exit mobile version