चेटीचंड के पावन पर्व पर निकाले गये जुलुस का आज देहली गेट पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ नें भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने सिंधी समाज के पंच पटेलों का साफा बनाकर एवं दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी के सद्भाव, प्रेम और भक्ति का संदेश आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है। हमें उनके बताए सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंना चाहिए ।
इस अवसर पर रश्मि हिंगोरानी द्रोपदी कोली शिव कुमार बंसल गजेन्द्र सिह रलावता लक्ष्मी बुदेल राजेश आनंद आजाद लखन योगेश जाटोलिया चंद्र प्रकाश शर्मा हेमेंद्र सिंह मऊ अभिषेक रावत सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।