कांग्रेस द्वारा अजमेर बंद के बीच भाजपा का आनासागर झील में श्रमदान अभियान जारी…
Mohit Jain
आनासागर की हुई दूसरे दिन भी सफाई , रीजनल कॉलेज चौपाटी क्षेत्र में किया श्रमदान
कांग्रेस द्वारा अजमेर बंद के बीच भाजपा का आनासागर झील में श्रमदान अभियान जारी..
अजमेर : 23 जुलाई 2026
आनासागर झील की बदहाली के मुद्दे कर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अजमेर शहर बंद का आव्हान किया गया लेकिन इस बीच शहर भाजपा द्वारा आनासागर झील की सफाई के तीन दिवसीय अभियान के अन्तर्गत आज भी रीजनल कॉलेज चौपाटी क्षेत्र में श्रमदान किया गया। यह अभियान बुधवार से स्वच्छ भारत मिशन शहरी, वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान तथा जल संचय जन भागीदारी 3.0 के अन्तर्गत आरम्भ हुआ था। इसमें अधिकारियों, कर्मिकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा सवयंसेवी संस्थाओं द्वारा सहभागिता निभाई गई।
विज्ञापन
सफाई अभियान के अन्तर्गत रीजनल कॉलेज चौपाटी क्षेत्र के किनारे पर बिखरी गन्दगी और कचरे को हटाया गया। श्रमदान के साथ-साथ मशीनों का उपयोग भी सफाई कार्य में हुआ। एकत्र कचरे को तत्काल ट्रेक्टर ट्रोलियों में भरकर स्थानान्तरित किया गया। यहां मानव श्रृंखला बनाकर अन्दर के कचरे को बाहर निकाला गया। बीजेपी शहर अध्यक्ष रमेश सोनी की अगुवाई में सम्पूर्ण किनारे को स्वच्छ किया गया। सिविल डिफेन्स के दल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। नगर निगम के कर्मिकों के योगदान से कचरे का एकत्रीकरण, उठाव तथा परिवहन हुआ।