Friday, February 27, 2026
spot_img
Homeअजमेरगणेश गुर्जर ने लगाया तीन जनों पर मारपीट का आरोप, एसपी को...

गणेश गुर्जर ने लगाया तीन जनों पर मारपीट का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन !!

अलवर गेट पुलिस थाना इलाके में रहने वाले एक युवक पिकअप चालक ने तीन जनों पर मारपीट करने एवं पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई को ज्ञापन सौंपकर उक्त मामले में न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।
नारेली निवासी गणेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि वह नागौर में माल छोड कर जब वह पिकअप लेकर वापस लौट रहा था तो राजू नामक युवक का फोन आया और उसने मिलने की बात कही तो गणेश गुर्जर ने घूघरा पुलिया पर पिकअप खड़ी कर गुवारडी वाले रास्ते की तरफ जाने लगा तो वह उसे राजू और उसके साथ चंदू व रमेश , मिले जिन्होंने लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की।

RELATED ARTICLES

Most Popular