Tuesday, February 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार एक अगस्त को

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार एक अगस्त को

जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई प्रथम गुरूवार एक अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

लोक सेवाओं की सहायक निदेशक  अपूर्वा परवाल ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त 139 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर माह के प्रथम गुरूवार एक अगस्त को वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी। पंचायत समिति श्रीनगर की लवेरा, अजमेर ग्रामीण की नांद तथा सिलोरा की सिलोरा ग्राम पंचायत का मुख्य सचिव स्तर से वीसी के द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular