Marudhara Today

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंत्री रावत ने दिए निर्देश

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंत्री रावत ने दिए निर्देश

अजमेर : 29 मार्च 2026

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज भाजपा जिला कार्यालय, मदारपुरा रोड, अजमेर में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उनके समर्पण, मेहनत और सेवा भाव के कारण ही भाजपा आज जन-जन की पार्टी बन पाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागी बनना उनका नैतिक कर्तव्य है और हर कार्यकर्ता का सम्मान एवं सहयोग संगठन की प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता ही भाजपा को निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ा रही है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से ही संभव है।

इस अवसर पर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, सत्यनारायण भंसाली, महेंद्र सिंह रावत, अमित भंसाली, पुष्कर नारायण भाटी, नरेंद्र चुंडावत, सुरजीत सिंह रावत, प्रकाश रावत,गोपाल गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version