डीआरएम क्रिकेट कप 2025- 26 प्रतियोगिता का शुभारंभ
अजमेर : 23 फरवरी 2026
एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राउंड पर डीआरएम क्रिकेट कप 2025 -26 प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष, एडीएसए (अजमेर डिविजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ) एवं मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा द्वारा सांकेतिक क्रिकेट खेलकर और प्रारंभिक मैच की टीमों का टॉस करा कर किया गया।
अजमेर खेलकूद संघ के तत्वावधान में एडीएसए ग्राउंड पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता कुल 10 टीमें भाग ले रही है। दो ग्रुप ए और बी बनाए गए हैं । ग्रुप ए में कैरिज और वेगन, आरपीएफ, स्टोर, एडमिनिस्ट्रेशन, ट्रैफिक, कमर्शियल और मेडिकल की टीमें शामिल है जबकि ग्रुप बी में इलेक्ट्रिकल, टीआरओ, सेफ्टी, इंजीनियरिंग, आबूरोड डीजल, एकाउंट्स, पर्सनल और एस एंड टी की टीमें शामिल है। कुल 20 लीग मैच खेले जाएंगे ततपश्चात सेमीफाइनल और अंत में प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन आज कैरिज वैगन और आरपीएफ, स्टोर व एडमिनिस्ट्रेशन टीमों के बीच मैच खेला गया।
