Thursday, March 13, 2025
spot_img
Homeअजमेरतकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर मण्डल के सानेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड के मध्य करतारपुर स्टेशन पर तकनीकी कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा जो दिनांक 11.07.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा फगवाडा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा फगवाडा-अमृतसर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 12.07.24 को अमृतसर के स्थान पर लुधियाना स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अमृतसर-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular