Wednesday, March 12, 2025
spot_img
Homeअजमेरपुष्कर सरोवर में खाद्य पदार्थ डालने पर होगी कार्यवाही जिला कलक्टर डॉ....

पुष्कर सरोवर में खाद्य पदार्थ डालने पर होगी कार्यवाही जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने किया पुष्कर सरोवर का अवलोकन

पुष्कर सरोवर में खाद्य पदार्थ डालकर जल प्रदूषित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने गुरूवार को सरोवर का अवलोकन करने के उपरांत दिए। अवलोकन के दौरान उपखण्ड अधिकारी  निखिल कुमार भी साथ है।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने गुरूवार को पुष्कर सरोवर तथा ब्रह्मा मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ ही इन धार्मिक स्थानों का अवलोकन भी किया। यहां सरोवर के जल में मछलियों के मरने पर प्रशासन द्वारा नियंत्राण पाया गया है। इसकी पुर्नरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस तथा आमजन के सहयोग से सरोवर को गंदगी मुक्त रखा जा रहा है।

इसके लिए सरोवर के घाटों की नगर परिषद द्वारा प्रति घंटें तीन पारियों में सफाई सुनिश्चित की जाएगी। सरोवर में साबुन का उपयोग करना निषेध है। इसी प्रकार यहां कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। श्री तीर्थ गुरू पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के द्वारा भी पूरा सहयोग मिल रहा है। सरोवर मेंघुलित ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए एरिएटर तथा फव्वारे लगाए गए है।

उन्होंने कहा कि सरोवर के जल को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इसमें भोज्य पदार्थ डाला जाना प्रतिबंधित किया गया है। अन्न के दाने, आटा आदि बेचने, प्रोत्साहित करने तथा डालने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी पुर्नरावृत्ति करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार सरोवर के आस-पास की होटलों के द्वारा गंदा पानी तथा स्वीमिंग पूल का पानी सरोवर में डालने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। इनके दस्तावेजों की जांच भी होगी। पुष्कर सरोवर की फीडर में पनपे शैवालों को रोकने के लिए भी नगर परिषद नरेगा के माध्यम से टीम लगाएगी। विभिन्न स्थानों पर से अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मा मंदिर में भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। वॉशरूम की मरम्मत, रेम्प तथा विद्युत तंत्रा के सुदृढ़ीकरण के लिए निविदा नगर परिषद द्वारा निकाली जाएगी। ब्रह्मा मंदिर में राउण्ड द क्लॉक विद्युत आपूर्ति के लिए डीजी जनसेट भी लगाया जाएगा। पुष्कर में गुरूदारा तथा सावित्राी मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर जल भराव की समस्या का निदान भी करवाया जाएगा।j

श्री तीर्थ गुरू पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष  पुष्कर नारायण आदाली,  अरूण पाराशर,  गोविन्द पाराशर तथा  हनुमान पाराशर ने पुष्कर सरोवर की स्वच्छता कायम रखने के लिए प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular