प्रजापत समाज ने किया भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत का स्वागत
Mohit Jain
प्रजापत समाज ने किया भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत का स्वागत
अजमेर : 08 फरवरी 2025
अजमेर के नसीराबाद रोड, आदर्शनगर स्थित मानसा हाइट्स पर प्रजापत समाज के लोगों ने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत को 21 किलो की माला पहनाई।
इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। समाज के पदाधिकारी मानमल प्रजापत ने बताया कि सभी समाज के महिला और पुरुषों ने जीतमल प्रजापत को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित संगठन पदाधिकारियों का आभार जताया। इस स्वागत कार्यक्रम में समाज के महिला व पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी अरुण शर्मा, मनीष भडाना, पार्षद भोम सिंह राठौड़, पार्षद निर्मला शर्मा, नरेंद्र सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच घनश्याम जांगिड़, मोहित प्रजापति, दिवांशु प्रजापति, भूपेंद्र प्रजापति, सावित्री प्रजापति व गायत्री प्रजापति आदि मौजूद रहे।