Marudhara Today

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में बजरंग मण्डल से जायेंगे 5 हजार कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में बजरंग मण्डल से जायेंगे 5 हजार कार्यकर्ता

अजमेर : 24 फरवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत की गई जिसमें 28 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित होने वाली जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि “अजमेर की इस पावन धरा से प्रदेश को ₹23,500 करोड़ के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे साथ ही 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी” सैनी ने कहा कि सभी वर्गों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अपार उत्साह है सभी जन इस सभा में सहभागी बनने को तैयार है ।

मण्डल अध्यक्ष रचित कच्छावा ने कहा कि बजरंग मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र से बड़ी संख्या मे जनमानस इस सभा मे सहभागी होकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देगा,सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह से इसमें भाग लेंगे,कल बजरंग मण्डल बाजार सम्पर्क, कोचिंग सेंटर संपर्क,बस्ती संपर्क सहित कई कार्य करेगा  ।

इस अवसर प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वनिता जैमन, मंडल महामंत्री विकास माथुर, गोपाल अहीर, पार्षद राजेंद्र राठौड़,गंगाराम सैनी,अजय नरूका, वीरेंद्र भाटी,नितेश कनौजिया, राजश्री कुमावत,भाग्यश्री ओझा,रवि वैष्णव, दिनेश चौधरी, कपिल सांखला,मुकेश सोनी,रोहित यादव,नारायण टंडन,कमल चौहान, उदय सिंह,राजू शर्मा, विजेंद्र सोडा, करम चन्द तंबोली, सागर आनंद, इन्द्र मोहन अग्रवाल,अरुण भाटी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version