Sunday, March 30, 2025
spot_img
Homeअजमेरबजट घोषणाओं के सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने किया दौरा

बजट घोषणाओं के सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने किया दौरा

बजट घोषणाओं के सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने किया दौरा

क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

लाईब्रेरी, कन्वेक्शन सेन्टर एवं मल्टीपरपज स्टेडियम के लिए जल्द ही होगी जगह चिह्नित

 अजमेर : 17 मार्च 2025

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि उपलब्धता के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। जिला प्रशासन एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। अब जल्द ही लाईब्रेरी, कन्वेक्शन सेन्टर एवं मल्टीपरपज स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

           विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त  सुर्य प्रकाश शर्मा के साथ बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के बारे में विस्तार से चर्चा की। अजमेर के लिए बजट में सार्वजनिक पुस्तकालय का उन्नयन, कन्वेक्शन सेन्टर का निर्माण तथा बहुउद्देशीय स्टेडियम की भी घोषणाएं हुई थी। इनके क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए भूमि आवंटन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भूमि चयनित की जाए। 

 देवनानी ने बजट घोषणाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर घोषणा के अनुरूप भूमि उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने माकड़वाली, हरीभाऊ उपाध्याय नगर, विजयाराजे सिन्धिया नगर, गांधी भवन एवं महर्षि दयानन्द विश्रान्ति गृह क्षेत्रा का अवलोकन किया। इन क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि पर किए जा सकने वाले विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की।

          उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के उन्नयन कार्य के माध्यम से राजस्थान का आदर्श पुस्तकालय बनाया जाएगा। इसमें छोटे बच्चों के लिए चिल्ड्रन लाइब्रेरी, महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पुस्तकों युक्त प्रभाग तथा व्यावसायिक व्यक्तियों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। डिजिटल पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्तावित पुस्तकालय बहुमंजिला होगा। इसमें 50 हजार से अधिक पुस्तकें होना प्रस्तावित है। इस सार्वजनिक पुस्ताकलय की सुविधाएं संभाग के पाठकों को आकर्षित करेगी। साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का बेहतरीन स्थल साबित होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का सुविधाओं के विस्तार पर जोर रहा है। इसके लिए अजमेर में बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्मित होगा। इसका उपयोग विभिन्न गतिविधियों के अतिरिक्त अन्य कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा। वर्तमान में अजमेर शहर में 15 अगस्त एवं 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाईन मैदान छोटा पड़ने लगा है। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के लिए भी नए एवं बड़े स्टेडियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सरकार ने बजट में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम की घोषणा कर इस आवश्यकता को पूर्ण करने का कार्य किया है। 

           उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बजट घोषणाओं में कन्वेंशन सेन्टर की स्थापना करना अजमेर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अजमेर में विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल के विकसित होने से अजमेर वासियों को नई सुविधा प्राप्त होगी। यहां प्रदर्शनी, सम्मेलन, कॉर्पोरेट बैठकें, मनोरंजक कार्यक्रम, सेमिनार एवं बैंकेट जैसे कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular