Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeभारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर : 7 अगस्त

जोधपुर मण्डल के रोहट-केरला एवं मारवाड खारा-मारवाड बीठडी एवं फलौदी-मलार के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

 

1. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 07.08.24 को रद्द रहेगी।

 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

 

1. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 09.08.24 को जैसलमेर के स्थान पर जोधपुर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14088, जैसलमेर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 07.08.24 को जैसलमेर के स्थान पर जोधपुर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैलसमेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular