Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeअजमेरभारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

जयपुर/अजमेर : 27 अगस्त

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मण्डल के बाजवा-रनोली के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14707, लालगढ-दादर रेलसेवा दिनांक 27.08.24 को लालगढ से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड जं.-अजमेर-चन्देरिया- रतलाम-गोधरा-वडोदरा संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 27.08.24 को दिल्ली सराय से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चन्देरिया-गोधरा-वडोदरा होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 20824, अजमेर-पुरी रेलसेवा दिनांक 27.08.24 को अजमेर से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चन्देरिया-गोधरा-वडोदरा होकर संचालित होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular