Marudhara Today

“राष्ट्रीय बालिका दिवस पर केक काट मनाया बालिका जन्मोत्सव‘‘

“राष्ट्रीय बालिका दिवस पर केक काट मनाया बालिका जन्मोत्सव‘‘

नवजात बालिकाओं को दिया बैबी किट एवं माताओं को शॉल ओढकार किया सम्मानित

अजमेर : 24 जनवरी 2026

‘‘ राष्ट्रीय बालिका दिवस ‘‘ के अवसर पर बालिका जन्मोत्सव राजकीय महिला चिकित्सालय, अजमेर में मनाया जाकर नवजात बालिकाओं को बेबी किट दिया गया तथा उनकी माताओं को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय महिला चिकित्सालय, अजमेर में बेटी बचाओ लोगोयुक्त केक काट कर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 30 नवजात बेटियों को हिमालय बेबी किट एवं इनकी माताओं को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उदेष्य जागरूकता फैलाना और लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के प्रतिकूल प्रभावों को बताना है। इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित कराये जाते है। इसका उद्देष्य आमजन को जागरूक करना है ताकि कोई भी बेटा व बेटी में भेद नहीं करें। डॉ. रंगा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही मुखबिर योजना का जिले में प्रचार-प्रसार किया गया तथा ऐसे व्यक्ति अवैध लिंग जांच में लिप्त हो की सूचना टोल फ्री नम्बर 104/108 व वाइ्टसअप नम्बर- 9799997795 पर दी जा सकती है।  

अधीक्षक, राजकीय महिला चिकित्सालय डॉ. पूर्णिमा पचौरी ने नारी को देवीतुल्य बताया और कहा नारी के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। नारी है तो कल है। डॉ. पचौरी द्वारा सभी माताओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी गयी।

ओमप्रकाश टेपण, जिला कार्यक्रम समन्वयक पीसीपीएनडीटी द्वारा समस्त का राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उपस्थित समस्त का आभार व्यक्त किया गया।

 कार्यक्रम में डॉ. अजय शर्मा, नर्सिग अधीक्षक, आई.वी. माग्रेट, मंजू उदयनिया, आषालता विलियम राजकीय महिला चिकित्सालय से एवं  रवि विलियम, राजकुमार मण्डरावलिया चिकित्सा विभाग से एवं अन्य स्टाफ उपस्थिति रहा। 

 

 

Exit mobile version