पंच परिवर्तन से होगा उभरते भारत की प्रत्येक चुनौती का समाधान – निंबाराम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजयमेरु महानगर भव्य पथ संचलन हुआ संपन्न
अजमेर : 19 जनवरी 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए पिछले लगभग 99 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति देने एवं समाज में अनुशासन व देशभक्ति के भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से संघ ने समाज में पंच परिवर्तन का आह्वान किया है इन पंच परवर्तनों से उभरते भारत की प्रत्येक चुनौती का समाधान संभव होगा। यह विचार रविवार को तोपदड़ा खेल मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजयमेरु महानगर के भव्य पथ संचलन के अवसर पर संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने व्यक्त किये।
चार हजार से अधिक संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की पंच परिवर्तन के पांचो आयाम (1) स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, (2) नागरिक कर्तव्य, (3) पर्यावरण, (4) सामाजिक समरसता एवं (5) कुटुम्ब प्रबोधन को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है। उद्बोधन के उपरांत स्वयंसेवक पथ संचलन के लिए निकले। संचलन प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ होकर अजमेर के प्रमुख स्थानों से होकर पुनः तोपदड़ा मैदान पर ही संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता शीतल शेखावत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। साथ ही चित्तौड़ प्रांत के संघचालक जगदीश राणा, विभाग संघचालक मुकेश अग्रवाल, महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान भी मंच पर उपस्थित थे ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजयमेरु महानगर भव्य पथ संचलन हुआ संपन्न
Comments are closed.
Jai shree Ram