विश्व पर्यावरण दिवस पर नसीराबाद न्यायिक परिसर में हुआ वृक्षारोपण
Mohit Jain
विश्व पर्यावरण दिवस पर नसीराबाद न्यायिक परिसर में हुआ वृक्षारोपण
5 जून 2026
( नसीराबाद से निखिल गुर्जर की रिपोर्ट )
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, नसीराबाद द्वारा न्यायिक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ममता सैनी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर सैनी, बार संघ अध्यक्ष आशीष कुमार अजमेरा अधिवक्ता सौरभ सैनी, अधिवक्ता भरत कुमार सहित न्यायिक कर्मचारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।