Marudhara Today

विश्व वेटलैंड दिवस पर आनासागर झील, अजमेर में आयोजित हुआ बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम

विश्व वेटलैंड दिवस पर आनासागर झील, अजमेर में आयोजित हुआ बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम

 

अजमेर : 2 फरवरी 2025

विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के पर्यावरण विज्ञान विभाग और अजयमेरु प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आनासागर झील पर बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, शोधार्थियों, अतिथि प्राध्यापकों, और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुभ्रतो दत्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। उन्होंने वेटलैंड के संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ. विवेक शर्मा ने नागरिकों को विभिन्न पक्षियों की पहचान, उनकी आदतों और पर्यावरण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बर्ड वॉचिंग के दौरान आनासागर झील पर नॉर्दर्न शोवेलर (Northern Shoveler), डल्मेशियन पेलिकन (Dalmatian Pelican), रोज़ी पेलिकन (Rosy Pelican), रोज़ी स्टारलिंग (Rosy Starling), स्पूनबिल (Spoonbill), इंडियन स्पॉटबिल्ड डक (Indian Spot-billed Duck), लिटिल कॉर्मोरेंट (Little Cormorant) और ब्राउन-हेडेड गल (Brown-headed Gull) जैसे दुर्लभ और आकर्षक पक्षियों को देखा गया।

शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम न केवल पक्षियों के अवलोकन का अवसर था बल्कि उनके व्यवहार, प्रवासन पैटर्न और पर्यावरणीय महत्व को समझने का भी एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने वेटलैंड संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और पक्षियों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Exit mobile version