वैश्य महासम्मेलन द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला का किया स्वागत
Mohit Jain
वैश्य महासम्मेलन द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला का किया स्वागत
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अजमेर जिला शाखा
अजमेर : 17 मार्च 2026
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर जिला शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को दोपहर में पुलिस गेस्ट हाउस में अजमेर जिले के नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।
विज्ञापन
संस्था महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया, मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेश चंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, शैलेंद्र अग्रवाल, सत्यनारायण भंसाली व हिमांशु खंडेलवाल आदि पदाधिकारियों ने
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला का माल्यार्पण कर, शॉल व दुपट्टा औढाकर तथा बुके भेंट कर व मुँह मीठा कराकर अभिनंदन किया तथा उन्हें श्री सीता गौशाला अजमेर में आयोजित वैश्य संस्कृति एवं एकता महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का निमंत्रण भी दिया गया ।