Marudhara Today

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

 

नसीराबाद : 30 सितंबर 2026
(निखिल गुर्जर की रिपोर्ट)

 

श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में विकसित भारत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रंगोली एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना विकसित करने के साथ ही महाविद्यालय परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिताओं में निकिता, खुशी, पूर्वी, हिमांशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रंगोली और पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगरपालिका नसीराबाद, संजय कनौजिया, डॉ. कमल माली, मीनल शर्मा, लीला रावत एवं शीतल विजयवर्गीय सहित अन्य का सहयोग रहा।

Exit mobile version