Sunday, February 23, 2025
spot_img
Homeअजमेरहर्षोल्लास से मनाया जाएगा महर्षि श्री वेद व्यास जन्मोत्सव एमराल्ड...

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा महर्षि श्री वेद व्यास जन्मोत्सव एमराल्ड समारोह स्थल पुष्कर रोड़, अजमेर में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, कैबीनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि करेंगे शिरकत

पाराशर समाज के अराध्य देव महर्षि श्री वेदव्यास के जन्मोत्सव को पूरा विश्व गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाता है। आषाढ़ पूर्णिमा 2081 दिनांक 21 जुलाई, 2024 रविवार को महर्षि पाराशर वंश शिरोमणी जगद्गुरू भगवान वेदव्यास जन्मोत्सव गुरु पूर्णमा महोत्सव पुष्कर रोड़ स्थित एमराल्ड समारोह स्थल पर आयोजित किया जायेगा।

पाराशर ब्राह्मण परिषद् के प्रवक्ता विजय कुमार पाराशर के अनुसार रविवार 21 जुलाई को आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, कैबीनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, पुष्कर नगर परिषद् के सभापति कमल पाठक सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

युवा परिषद के अध्यक्ष अरविन्द पाराशर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वेदव्यास जी की पूजा-अर्चना के साथ सायं 5 बजे शुरू होगा। इसके पश्चात प्रतिभा सम्मान व स्वागत परिचय 5.30 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम 6 बजे इसके पश्चात सायं 8.15 बजे से सामुहिक भोज व प्रसादी का कार्यक्रम आयोजन होगा।

परिषद के कृष्ण गोपाल पाराशर ने बताया कि भगवान वेदव्यास के जन्मोत्सव को सभी गुरू पूर्णिमा के रूप में मनाते है। वेदव्यास जी को जगद्गुरू भी कहा जाता है। वेदव्यास जी ने धार्मिक ग्रंथ, श्रीमद्भागवत महाभारत के साथ-साथ वेदों की रचना की है। श्री वेदव्यास जी ने अनेक धार्मिक ग्रंथ व शास्त्रों की रचना भी की है। वेदव्यास जयंती समारोह गुरु पूर्णिमा के आयोजन में अजमेर जिले के विभिन्न ब्राह्मण समाज के संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

रविवार 21 जुलाई को पुष्कर रोड़ स्थित एमराल्ड समारोह स्थल पर अजमेर पाराशर समाज द्वारा गुरू पूर्णिमा पर्व उर्ष उल्लास के साथ मनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular