अजमेर -श्री खाटूश्याम 14 वीं विशाल निशान पद यात्रा रविवार 10 मार्च 2024 को अनेक बाजारो से होकर खाटू जायेगी। पदयात्रा का परबतपुरा, आदर्शनगर, नगरा, जीसीए, मदन गोपाल मार्ग, केसरगंज, मदारगेट, चूडी बाजार व गंज स्थित प्रकाश छवलानी के कार्यालय पर भव्य स्वागत किया जायेगा। इस मण्डल कि ओर से प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी रविवार 10 मार्च 2024 को सुंदर विहार कॉलोनी स्थित मन्दिर परिसर से 14 वीं निशान-विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह है कि पदयात्रा प्रातः सात बजे मन्दिर में महाआरती होने के पश्चात मन्दिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए 14 मार्च को श्री खाटूश्याम पहुँच कर दर्शन करेगी।
श्री खाटूश्याम नवयुवक मंडल द्वारा 14 वीं विशाल निशान पद यात्रा

14th Vishal Nishan Pad Yatra by Shri Khatushyam Navyuvak Mandal