Sunday, March 15, 2026
spot_img
Homeअजमेरअज्ञात कारणों के चलते दुकान में लगी आग, पुरानी मंडी में मचा...

अज्ञात कारणों के चलते दुकान में लगी आग, पुरानी मंडी में मचा हड़कंप,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।।

पुरानी मंडी स्थित एक क्रॉकरी की दुकान में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे बाजार में हड़कम्प मच गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करीब 7 से 8 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार हादसा पुरानी मण्डी में स्थित कस्तूरी साड़ी सेन्टर के निकट कृष्णा क्रॉकरी की दुकान में हुआ है। जिसके संचालक किशनलाल है। रात को किसी व्यक्ति ने दुकान से तेजी से धुआं निकलते देख दुकान में आग लगने का सन्देह किया था। जिसने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली थाने के एएसआई विष्णुप्रसाद तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। कुछ देर में फायर बिग्रेड की दो टीमें भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने करीब एक-डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular