DWPS AJMER के नाम एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि
“Phenomenal Implementation in Teaching Pedagogy” अवॉर्ड से सम्मानित
अजमेर : 08 अगस्त 2026
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS) अजमेर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए Global Education Awards 2026 में “Phenomenal Implementation in Teaching Pedagogy” के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित होकर शहर एवं विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। यह अवॉर्ड ScooNews द्वारा आयोजित किया गया।
यह सम्मान विद्यालय में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, प्रभावी Teaching Pedagogy तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर और meaningful learning experiences प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।
इस प्रतिष्ठित सम्मान को विद्यालय की डायरेक्टर पूजा रॉय चौहान एवं वाइस चेयरमैन करण सिंह चौहान ने ग्रहण किया।
विद्यालय नेतृत्व ने इस उपलब्धि का श्रेय DWPS अजमेर की पूरी Academic Team एवं प्रत्येक शिक्षक को देते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का परिणाम है, जो प्रतिदिन विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए विद्यालय की डायरेक्टर पूजा रॉय चौहान एवं वाइस चेयरमैन करण सिंह चौहान ने जयपुर में आयोजित ABLE Summit में भी सहभागिता की। यह समिट मुख्यधारा के विद्यालयों में दिव्यांगता समावेशन (Disability Inclusion) को समर्पित एक महत्वपूर्ण मंच है।
समिट ने शिक्षा में समावेशिता, समान अवसर और प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमताओं को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
Global Education Awards में मिली यह उपलब्धि और ABLE Summit में सहभागिता, दोनों ही DWPS अजमेर की उस शैक्षिक सोच को दर्शाते हैं, जिसमें Excellence के साथ Inclusion और Innovation को भी समान महत्व दिया जाता है।
यह सम्मान एक बार फिर साबित करता है कि DWPS अजमेर शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
