Monday, February 24, 2025
spot_img
Homeअजमेरकांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क - Congress candidate...

कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क – Congress candidate Ramchandra Chaudhary

अजमेर- अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी(Congress candidate Ramchandra Chaudhary) के समर्थन में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश जालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मदार गेट क्षेत्र पर व्यापक जनसंपर्क कर गारंटी कार्ड बाटे।

Extensive public relations in support of Congress candidate Ramchandra Chaudhary

मदार गेट पर बाटे गारंटी कार्ड

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के समर्थन में मदार गेट कवंडसपुरा प्लाजा सिनेमा, सिनेमा रोड क्लॉक टावर गांधी भवन क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं कांग्रेस के गारंटी कार्ड बाटे।

जनसंपर्क में द्रोपदी कोली कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी की धर्मपत्नी मुली देवी चौधरी शिवकुमार बंसल विपिन बेसिल अशोक बिंदल जयशंकर चौधरी आरिफ हुसैन इनायतअली मुकेश सबलानिया शमसुद्दीन मनीष सेन अब्दुल फरहान चंदन सिंह अशोक सुकरिया सहित कांग्रेस के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।

अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी के समर्थन में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव रश्मि हिंगोरानी ने अजय नगर क्षेत्र में एव अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रताप यादव भारत यादव एव मीनाक्षी यादव के नेतृत्व में वार्ड नंबर 7 एवं 8 में व्यापक जनसंपर्क कर घर-घर गारण्टी कार्ड बाटे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular