Friday, May 2, 2025
spot_img
Homeअजमेरप्रेम, अबीर ओर फूलों से मनाया फाग महोउत्सव - Phag Festival

प्रेम, अबीर ओर फूलों से मनाया फाग महोउत्सव – Phag Festival

अजमेंर – पालीवाल दिगंबर जैन मंदिर पाल बिचला कमेटी की महिला शाखा नवकार महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। प्रेम और विश्वास के साथ अबीर रंग और फूलों के साथ महिला मंडल ने संगीत की सुर लहरियों के बीच फाग महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। इन कार्यक्रमों में फाग के परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को मनमोहन बना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular