Friday, July 3, 2026
spot_img
Homeअजमेरअजमेर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे

अजमेर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे

अजमेर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 53 एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त होंगे

अजमेर : 03 जुलाई 2026

 

रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) से अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए फैसिलिटेटरों की नियुक्ति हेतु सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और सामान्य जनता से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अजमेर मंडल मिहिर देव के अनुसार इस योजना के तहत अजमेर मंडल के कुल 17 स्टेशनों पर 53 फैसिलिटेटरों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें अजमेर जंक्शन (07 पद), उदयपुर (06 पद), भीलवाड़ा (06 पद), आबू रोड (06 पद), पिंडवाड़ा (04 पद), मारवाड़ जंक्शन (03 पद), जवाई बांध (03 पद), मावली (02 पद), रानी (02 पद), डूंगरपुर (02 पद), राणाप्रताप नगर (02 पद), मदार (02 पद), सोमेसर (02 पद), कपासन (02 पद), फतेहनगर (02 पद), फालना (01 पद) और ब्याावर (01 पद) शामिल है।

इस नियुक्ति की महत्वपूर्ण शर्तों और नियमों के अंतर्गत यह नियुक्ति पूरी तरह अनुबंध के आधार पर दो वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकतानुसार आगे एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। रेलवे द्वारा कोई निश्चित वेतन नहीं दिया जाएगा, बल्कि फैसिलिटेटर को टिकट बिक्री के मूल्य पर नियमानुसार 3% कमीशन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पहली प्राथमिकता सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को, दूसरी उनके नामित जीवनसाथी/वयस्क संतान को और तीसरी सामान्य जनता को दी जाएगी। यदि किसी स्टेशन पर आवश्यकता से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन पारदर्शी तरीके से लॉटरी (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) द्वारा किया जाएगा। सामान्य जनता से चुने गए फैसिलिटेटरों को एनएसजी-1 तथा एनएसजी-2 श्रेणी के स्टेशनों (अजमेर व उदयपुर) के लिए ₹50,000 तथा अन्य स्टेशनों के लिए ₹25,000 की रिफंडेबल सुरक्षा राशि (एफडीआर के रूप में) जमा करानी होगी।

सामान्य जनता हेतु- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, वह उसी जिले का निवासी हो जहाँ का स्टेशन है, और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक/एसएसएलसी (10वीं) या समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म और विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.nwr.indianrailways.gov.in पर दिनांक 03.07.2026 से उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular