Sunday, June 14, 2026
spot_img
Homeअजमेरअवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई ,50 कमर्शियल...

अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई ,50 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

अवैध एलपीजी सिलेंडर परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई

 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त

अजमेर : 14 जून 2026

जिला रसद अधिकारी अजमेर मोनिका जाखड़ के निर्देशन में जिला रसद विभाग की प्रवर्तन टीम एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा अवैध एलपीजी गैस के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए फव्वारा चौराहा, थाना गंज क्षेत्र, अजमेर के निकट एक पिकअप मैक्स वाहन को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्पेशल टीम के प्रभारी शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 50 वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडर पाए गए। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम हर्षित एवं अशोक बताया। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी।

प्रथम दृष्टया सिलेंडरों का परिवहन एवं विक्रय बिना आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के किया जाना पाया गया। जिला स्पेशल टीम द्वारा वाहन सहित 50 कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला रसद विभाग को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होने पर जिला रसद विभाग की टीम, जिसमें प्रवर्तन अधिकारी मीनू डेंचरवाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक मुकेश बुगालिया शामिल थे, मौके पर पहुंचे तथा प्रकरण की जांच की। जांच में एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन एवं विक्रय किया जाना पाया जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं प्रासंगिक एलपीजी नियंत्रण आदेशों/नियमों के तहत थाना गंज, अजमेर में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जिला रसद विभाग द्वारा बताया गया कि घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी गैस के अवैध भंडारण, परिवहन, रिफिलिंग तथा कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular